उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना हुए पॉजिटिव खुद ट्वीट कर दी जानकारी

0 642
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  खबर उत्तराखंड से जहां से हमारी स्पेशल रिपोर्टर हिमानी रौतेला ने जानकारी दी है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। रावत ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। रावत ने उनके संपर्क में आने वाले लोगों से खुद की जांच करवाने की अपील की है। उत्तराखंड के सीएम सोमवार को दिल्ली पहुंचने वाले थे क्योंकि उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कैबिनेट के अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात होनी थी। रावत ने खुद को आइसोलेट कर लिया है ऐसे में उनकी पीएम और गृहमंत्री से मुलाकात संभव नहीं है गत 10 मार्च को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद रावत की दिल्ली की यह दूसरी यात्रा थी शुक्रवार को रावत ने पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की सीएम बनने के बाद रावत अपने बयानों के लिए लगातार चर्चा में हैं। इनके बयानों ने राजनीतिक विवाद खड़ा किया है समझा जाता है कि उनके इन बयानों से पार्टी आलाकमान नाराज है।

News TOP Footer