शिवराज सरकार के एक बर्ष पूरे बीजेपी ने गिनाई उपलब्धिया महगाई के सवालों को हसी में उड़ाया

सीधी धर्मेंद : प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल की अवधि में कोरोना की विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने गरीबों किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए अनेकानेक कार्य किए हैं। कमलनाथ सरकार जहां लोगों की छोटी.छोटी जरूरतों को पैसे न होने की बात कहकर पैसे का रोना रो रही थी वहीं शिवराज सरकार ने खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद किसानों मजदूरों के खातों में 1.18 लाख करोड़ की राशि डाली है। उक्त आशय के विचार प्रदेश स्तर पर तय किए गए प्रवक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह ने पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहीं । आज पत्रकार वार्ता प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर आयोजित की गई । पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने बीते एक वर्ष में गरीबों को उनका हक लौटाया है जिसे कमलनाथ सरकार ने योजनाएं बंद करके छीन लिया था। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर ष्सेवा का संस्कार विकास की रफ्तार अभिनंदन भाजपा सरकार थीम पर प्रदेश भर में 22 से 25 मार्च तक कार्यक्रम आयोजित करेगी और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रदेश की जनता को देगी। पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने विगत 1 वर्ष के दौरान बढ़ी डीजल पेट्रोल रसोई गैस की महंगाई पर भी सवाल उठाए लेकिन पत्रकार वार्ता में जिला बीजेपी अध्यक्ष ने उन सवालों को हंसी में उड़ा दिया और कहा कि महंगाई शतत बढ़ने वाली चीज है जिसे कभी रोका नहीं जा सकता।
