रामपुर नैकिन पुलिस ने जप्त कि 70 लीटर अवैध शराब आरोपी पर की गई कार्यवाही

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे के नेतृत्व में रामपुर नैकिन पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब संग्रह एवं विक्रय करने वाले आरोपी सोनी उर्फ सोनू लोनिया पिता बंसपती लोनिया 29 वर्ष निवासी गोपालपुर को हिरासत में लेकर 70 लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। बताया गया की थाना प्रभारी रामपुर नैकिन को मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा है सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी रामपुर नैकिन द्वारा टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया । टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी सोनी उर्फ सोनू लोनिया पिता बंसपती लोनिया 29 वर्ष निवासी गोपालपुर को हिरासत में लेकर 70 लीटर अवैध शराब जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडे प्रधान आरक्षक ग्राम बाबू दीपांकर रमाकांत द्विवेदी आरक्षक विवेक सिंह महिला आरक्षक निशा पटेल सैनिक शशि शेखर उपाध्याय मिठाईलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
