आधा दर्जन पहुंचे युवकों ने की मारपीट गुस्साए लोग थाने पहुंचे

0 705
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर के कोतरकला  में 14 मार्च को आज उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब आधा दर्जन पहुंचे युवकों ने काशी पेट्रोल पंप के पास स्थित किओस्क सेंटर और कुछ घरों में जाकर मोहल्ले के युवकों के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी मारपीट के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए इस घटना के बाद गुस्साए आधा सैकड़ा वार्ड वासियों ने जिला कोतवाली पहुंचकर  मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे उसी दौरान जिला कोतवाली पहुंचे सिटी हलचल को वार्ड के पार्षद ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त आरोपी युवक आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं और उन्होंने आज आकर फिर से एक बार अजय गुप्ता अभिषेक आलोक गुप्ता शिवेंद्र गुप्ता ज्ञानेंद्र गुप्ता के साथ मारपीट की और किओस्क सेंटर से रुपए भी ले गए हैं। जिला कोतवाली में पीड़ित लोगों ने मीडिया को अपने साथ हुई घटना क्रम की जानकारी दी थी के मौके पर नगर निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा भी पहुंच गए और उन्होंने सभी पीड़ितों की पूरी बात सुनी और उनसे घटनाक्रम की और आरोपियों की जानकारी प्राप्त की फरियादियों की पूरी बात सुनने के बाद नगर निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा ने आरोपित सभी युवकों के पुराने रिकॉर्ड तत्काल निकालने और मामले पर एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए नगर निरीक्षक के निर्देश पर पीड़ित युवकों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया  नगर निरीक्षक ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पुलिस बल को रवाना भी कर दिया नगर निरीक्षक द्वारा तत्परता से की गई कार्यवाही के बाद काफी आक्रोशित होकर आए पीड़ितों का आक्रोश शांत हो गया और वह इस कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए।

News TOP Footer