पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने मडरिया बाईपास में हुई अंधी ह्त्या का खुलाशा किया महज 6 घंटे गिरफ्तार हुआ आरोपी

0 273
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 13 मार्च को सीधी शहर के मडरिया बाईपास सड़क के किनारे एक युवक की खून से सनी लाश मिलने पर सनसनी फैल गई थी घटना की जानकारी मिलने पर जमोडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की लाश का पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया घटना को लेकर बताया गया कि मृतक युवक का नाम अवनीस सिंह पिता कैलाश सिंह बघेल निवासी वार्ड नंबर 24 है युवक की उम्र 32 वर्ष बताई गई थी बताया गया कि मृतक युवक एक दिन पहले ही लापता हुआ था जिसके बाद दूसरे दिन उसकी लाश मिली है लाश में गंभीर चोटों के निशान साफ साफ दिखाई दे रहे हैं जो युवक की हत्या का संकेत दे रहे थे इस मामले को लोग पैसे के लेनदेन से भी जोड़कर देख रहे थे क्योंकि मृतक युवक उधारी देने का भी काम करता था ऐसा लोगों का कहना था पुलिस इस अंधे हत्याकांड को लेकर गंभीर नजर आ रही थी और हत्यारों की तलाश में तत्परता से जुटी हुई थी जिसका नतीजा भी जल्द सामने आ गया 14 मार्च को पुलिस अधीक्षक सभागार में बुलाएगी पत्रकार वार्ता में जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पाटले डीएसपी गायत्री तिवारी नगर निरीक्षक कोतवाली सीधी हितेंद्र नाथ शर्मा जमोडी के चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शेषमणि मिश्रा के उपस्थिति में जमोडी थाने के पड़रा वाईपास में हुई अंधी हत्या के आरोपी को पेश करते हुए मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांड के महज 6 घंटे के बाद पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है आगे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक अवनीस सिंह उर्फ नीरज सिंह से उधारी के रुपए के लेन.देन की बात को लेकर आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पांडे ने हत्या करना स्वीकार किया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक ने आरोपी से ब्लैंक चेक लिया था और कहा जा रहा था कि हमारे पास तुम्हारा दिया हुआ ब्लैंक चेक है मैं जितना राशि चाहूंगा भरकर ले सकता हूं और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था जिससे परेशान होकर आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पांडे पिता रामनरेश पांडे उम्र 38 वर्ष निवासी उमरिहा थाना रामपुर नैकिन ने मृतक अवनीस सिंह की छोरे से हत्या कर दी पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने मीडिया को इस हत्याकांड के घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान आरोपी को पत्रकारों के सामने भी पेश किया पत्रकार वार्ता में जैसे ही पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों के सवालों के पूरे जवाब दिए उसके बाद अचानक मौके पर मौजूद आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पांडे बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे आनन.फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर आरोपी को होश आ गया और उसे पूर्णरूपेण स्वस्थ बताया जा रहा है फिलहाल इस हत्याकांड को लेकर लोगों के द्वारा पैसे के लेनदेन के विवाद का जो कयास लगाया जा रहा था आखिर में वही बात सच निकली और पैसा एक बार फिर से इतने बड़े घटनाक्रम का जिम्मेदार बन गया।

News TOP Footer