सीधी मडरिया हरिजन बस्ती के लोगो ने रास्ते की समस्या को लेकर चक्का जाम किया

0 753
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 10 मार्च को सीधी शहर से लगे ग्राम मडरिया के हरिजन बस्ती के लोग रास्ता ना होने की समस्या को लेकर सीधी टिकरी सड़क मार्ग पर चक्का जाम करके बैठ गए हरिजन बस्ती के लोगों ने कई घंटों तक चक्का जाम करके रखा और अपनी इस मांग को लेकर अड़े रहे कि प्रशासन जब तक आकर उनका रास्ता नहीं दिलवाएगा तब तक वह चक्का जाम नहीं खत्म करेंगे चक्का जाम में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। कई घंटे बीतने के बाद जिला प्रशासन के तरफ से एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर हरिजन बस्ती में जाकर मौके का मुआयना किया और हरिजन ग्रामीणों की रास्ते की समस्या को नजदीक से देखा समस्या देखकर आने के बाद एसडीएम ने चक्का जाम कर रहे प्रदर्शनकारी महिलाओं से चर्चा की और उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों की समस्याओं का निराकरण विगत 15 दिवस में कर दिया जाएगा तब कहीं जाकर महिलाओं और बच्चों ने अपना चक्का जाम खत्म किया लेकिन अब देखना यह है कि 15 दिनों के बाद क्या प्रशासन इन हरिजन आदिवासियों की समस्या का निराकरण कर पाता है या समस्या फिर वही जस की तस धरी रह जाएगी।

News TOP Footer