महंगाई के विरोध में युवक कांग्रेस ने निकाली सायकल यात्रा महंगाई डायन खाए जात है गाने पर थिरके

0 526
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश में डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद्य तेल सहित अन्य सामग्रियों के बढ़ रहे दाम जनता के गले की हड्डी बनते जा रहे हैं और जनता महंगाई से त्रस्त आ चुकी है लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है ऐसे में विपक्षी दल भी अब जनता की आवाज बंद कर सड़कों पर निकल कर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं 10 मार्च को युवक कांग्रेस सीधी के पदाधिकारियों ने सीधी जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर ग्राम कुबरी से डीजल पेट्रोल की महंगाई के विरोध में साईकिल यात्रा निकाली साइकिल यात्रा कुबरी से चलकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची इस दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महंगाई डायन खाए जात है की धुन और गाने पर अपनी आवाज को शासन प्रशासन के कानों तक पहुंचाने की कोशिश की। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महंगाई डायन खाए जात है के गाने पर थिरकते हुए सत्ता में बैठी सरकार पर उलाहना देते हुए कहा कि  2014 में जब सिलेंडर के रेट 400 थे तब यह इस गाने को बजाकर सत्ता पक्छ के लोग डांस करते थे लेकिन आज जब गैस सिलेंडर के रेट 830 रूपए पहुंच चुके हैं तब अपना मुंह बंद करके छुपे हुए हैं युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिले के अधिकारियों को अपना ज्ञापन सौंपने के पूर्व सिटी हलचल को अपने प्रदर्शन कार्यक्रम की जानकारी दी और महंगाई पर वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया। एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपना बयान देने के बाद युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने तहसीलदार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर अपना आंदोलन प्रदर्शन खत्म किया।

News TOP Footer