सीधी शहर में मिलावट खोरी की शिकायतों को लेकर मिष्ठान भंडारों में की गई छापे की कार्यवाही

सीधी धर्मेंद : सीधी जिला मुख्यालय में आए दिन मिल रही मिठाई की दुकानों में मिलावट खोरी की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आज शहर की जानीण्मानी मिष्ठान भंडारों में छापे की कार्यवाही की अचानक की गई इस छापेमारी में दुकानदारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला नायब तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की टीम ने सबसे पहले सीधी शहर में राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने पर धावा बोला जहां पर कई लोग तरहण्तरह की मिठाइयां बनाने में लगे थे इस दौरान जांच दल को कई मिठाईयां खुली हुई अवस्था में मिली इसके अलावा खाद्य निरीक्षक ने वहां पर बनाई गई रसगुल्ला छेना बर्फी और खोवे का सैंपल एकत्रित किया इस दौरान मौजूद नगर निरीक्षक ने कारखाने में काम कर रहे मजदूरों के संबंध में भी कारखाने के मालिक से जानकारी ली और उनकी जानकारी जिला कोतवाली में देने की बात कही राजस्थान मिष्ठान भंडार के कारखाने का निरीक्षण अवलोकन करने और सैंपल लेने के बाद नायब तहसीलदार ने सिटी हलचल को की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी। राजस्थान मिष्ठान भंडार में कार्यवाही करने के बाद प्रशासन के अमले ने बस स्टैंड में स्थित मोहनभोग में छापे की कार्रवाई की जहां पर छापे के दौरान प्रशासन की टीम को एक फ्रिज में भारी मात्रा में काफी पुराने खोवे का स्टाक मिला जिसका खाद्य निरीक्षक ने सैंपल कलेक्ट किए और कुछ खराब खोवा को नगरपालिका का वाहन बुलाकर जप्त किया इसी दौरान जिला प्रशासन की टीम ने मोहनभोग में स्थित मिष्ठान भंडार के कारखाने का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्हें मिठाइयां बनाने के दौरान साफ सफाई का अभाव दिखा प्रशासन ने पूरी जांच पड़ताल और सैंपल लेने के बाद कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी कार्यवाही होगी वह की जाएगी जिला प्रशासन द्वारा मिठाई मिलावटखोरों पर की जा रही कार्यवाही के नतीजे अभी नहीं आए हैं अभी तो सिर्फ जांच पड़ताल और सैंपल लेने का काम हुआ है सैंपल आने के बाद ही पता चलेगा कि किस दुकान में सामान कितना खरा मिला है तब तक लोगों को मिठाइयों को सावधानी से जांच परख कर खाना चाहिए क्योंकि यह जीवन से जुड़ा हुआ मामला है
