सीधी से पटपरा की तरफ जा रही स्कार्पियो पलटी दो लोगो की हुइ दर्दनाक मौत

सीधी धर्मेंद : अभी सीधी जिले में हुई दुर्घटना में 50 से भी ज्यादा लोगों को मरे हुए एक पखवाड़ा भी नहीं बीता की 27 फरवरी को सीधी से 7 किलोमीटर दूर गऊघाट पुल के ठीक बगल में सीधी से पटपरा की तरफ जा रही एक स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बुरी तरह से पलट गई स्कॉर्पियो पलटने की वजह से उसमें सवार रोशन सिंह चौहान निवासी नौढिया सीधी भीमसेन नाऊ निवासी रमा गोविंद पैलेस उत्तर करौंदिया यस सिंह चौहान और अमन सिंह चौहान उर्फ गोलू में से रोशन सिंह चौहान निवासी नौढिया भीमसेन नाउ निवासी रमा गोविंद पैलेस उत्तर करौंदिया सीधी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एस सिंह चौहान और रमन सिंह चौहान घायल हो गए हैं घटना के बाद कमर्जी पुलिस ने सूचना मिलने पर मृतकों और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरा अस्पताल परिसर चीख.पुकार और मातम से गूंज उठा। जिला अस्पताल में इस दुखद घटना के गमगीन माहौल के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने इस दुर्घटना में बच गए एस सिंह चौहान से जब दुर्घटना के कारणों की जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सामने से एक वाहन आ रहा था जिसको बचाने के चक्कर में उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और पलट गई। बताया गया कि स्कॉर्पियो को वीरेन्द्र सिंह नौढिया के भतीजे रोशन सिंह चौहान चला रहे थे और यह दुखद घटना घट गई इस घटना के बाद मृतकों के परिजन गहरे सदमे और दुख में हैं वही मृतक के परिजनों के परिचित और परिजन शुभचिंतक भी इस घटना से काफी दुखी नजर आए। बताया गया की कमर्जी थाना की पुलिस फिलहाल इस दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है स्कॉर्पियो में चार युवकों का काफी तेज गति से पटपरा की तरफ जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
