मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला ने की जनसुनवाई 198 आवेदन प्राप्त हुए

0 160
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 23 फरवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला ने जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ अंचलों से आये हुये 198 आवेदकों की समस्याओं को पूरी संवेदना के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। श्री शुक्ला ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का आवेदन में अंकित समय-सीमा के अंदर ही गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शुक्ला ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न पर्ची, निशक्तता प्रमाणपत्र, राहत प्रकरणों जैसे आवेदन पत्रों की सुनवाई करते हुये कहा कि इस प्रकार के प्रकरण जन सुनवाई में नहीं आने चाहिये, इनकी समस्याओं का निराकरण तो स्थानीय स्तर पर ही हो जाना चाहिये। उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पात्र हितग्राहियों को सहज एवं सुगम रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। गरीब, वंचित एवं असहाय लोगों की आगे आकर मदद करें तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाना सुनिश्चित करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शुक्ला ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer