ग्रामीणों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से की फ़रियाद कहा युवती उनके पुत्र को झूठे आरोप में फसा रही है

सीधी धर्मेंद : 23 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में सीधी थाना से लगे ग्राम कुचवाही से 2 दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीणों ने पहुंचकर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजू लता पाटले को आवेदन देकर फरियाद की है कि कुचवाही ग्राम की ही एक युवती द्वारा उनके पुत्र को झूठे आरोप में रिपोर्ट करके फसाया जा रहा है आगे अपने दिए आवेदन में फरियादियों ने यह आरोप लगाया है कि उक्त लड़की द्वारा लड़के के ऊपर झूठे आरोप लगाकर शादी के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है वहीं इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की बात सुनते हुए कहा कि उक्त युवती द्वारा लड़के के विरुद्ध दैहिक शोषण का मामला दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है आगे उन्होंने कहा कि आपकी इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी वहीं इस मामले में फरियादी के आरोपी पुत्र ने सिटी हलचल को जानकारी देते हुए बताया कि उस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है और लड़की उससे ब्लैकमेल करके शादी करना चाहती है जिसके लिए वह तैयार नहीं है जिसकी वजह से वह इस तरह के झूठे आरोप लगाकर उसे फसाना चाहती हैं। इस सारे मामले को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं मामले में जो भी तथ्य आएंगे पुलिस उसके आधार पर कार्यवाही करेंगे हालांकि पीड़ित और फरियादी दोनों के बीच की बात शादी विवाह को लेकर हो रही है यदि मामला सेटल हो गया तो यह मामला सुलझ भी सकता है अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में इस मामले में क्या मोड़ आता है।
