सीएमएचओ ने आशा प्रशिक्षण का किया निरीक्षण कहा प्रमुखता से करें स्वास्थ्य सुरक्षा के कार्य

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मिश्रा द्वारा आशा प्रशिक्षण केंद्र मड़रिया में आयोजित आशाओं के प्रशिक्षण के निरीक्षण के दौरान समस्त आशाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित करने के लिए गर्भवती एवं धात्री माताओं में खून की कमी नहीं होने पाए। उनको प्रथम तिमाही के तीसरे माह से आयरन की गोली का सेवन कराना चाहिए एवं उनके परिवार के सदस्यों सास.ससुरए देवर.देवरानीए जेठ.जेठानीए ननंद भौजाई और पति को आगे आकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रतिदिन आयरन गोली का सेवन किया जा रहा है कि नहीं अन्यथा उन्हें स्वयं अपने हाथों से गोली का सेवन कराना चाहिए। सीएमएचओ डॉण् मिश्रा ने सभी आशाओं को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि आप अपने कार्य क्षेत्र के अंतर्गत सभी 30 वर्ष से ऊपर वाले महिला पुरुष का शुगरए बीपी एवं दूसरे जटिल बीमारियां जैसे कैंसर हृदय रोग आदि की जांच कराने के लिए प्रेरित करें और उन्हें नजदीकी हेल्थ एंड वैलनेस केंद्र पर उक्त रोगों की जांच की सुविधा प्रदान करवाएं।
