जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर दी गई जानकारी

सीधी धर्मेंद : 7 फरवरी को नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण 2021 को लेकर शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टैण्डिग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य एवं मतदाता सूची के कार्य से जुड़े हुए अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। बैठक के दौरान डाॅ. ए.के. त्रिपाठी एवं डा. के.बी. सिंह प्राध्यापक संजय गांधी महाविद्यालय सीधी द्वारा मतदाता सूची से जुड़े समस्त विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची के प्रारंम्भिक प्रकाशन दिनांक 08.02.2021 को किया जाकर दिनांक 15.02.2021 तक प्राप्त किये जाने वाले दावे आपत्ति के कार्यक्रम को व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने एवं राजनैतिक दलों तथा जन प्रतिनिधियों द्वारा उक्त कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान किये जाने की अपील की गई।
