तहसीलदार के फैसले से नाराज परिवार ने तहसीलदार के खिलाफ सीधी शहर में निकाल दिया जुलूस

सीधी धर्मेंद : सीधी शहर से एक चौकाने वाली खबर अब आज सामने आई है जिसमें तहसील न्यायालय के फैसले से असंतुष्ट एक परिवार ने अपने पूरे घर के सदस्यों के साथ तहसीलदार के खिलाफ शहर की सड़कों में अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जुलूस निकाल दिया और जुलूस निकालकर अपनी शिकायत दर्ज कराने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए अपनी शिकायत लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे लोगों से सिटी हलचल ने जब उनकी समस्या जानी तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद बारिशाना के लिए आवेदन दिया था लेकिन उनके चाचा के द्वारा उसमें झूठी आपत्ति लगा दी गई जिसके बाद तहसीलदार ने उनका आवेदन निरस्त कर दिया इसके विरोध में वे फरियाद करने आए है। फरियादियों ने अपनी समस्या से जिले के अधिकारियों को आवेदन देकर अवगत करा दिया है अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस तरह के मामलों में क्या कदम उठाता है।
