विपणन संघ मर्यादित भंडार केंद्र चुरहट की खिड़की तोड़कर पीसीओ मशीन कंप्यूटर चुरा ले गए चोर

सीधी धर्मेंद : चुरहट नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की निष्क्रियता की वजह से चोरों के हौसले बुलंद है गत दिवस मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भंडार केंद्र चुरहट की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर कंप्यूटर और अन्य उपकरण चुरा ले गए चोरी की घटना की जानकारी गोदाम प्रभारी को सुबह हुई जिसकी शिकायत गोदाम प्रभारी ने चुरहट थाना में दर्ज कराई है चुरहट नगर पंचायत के भ्रमण के दौरान सिटी हलचल को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भंडार केंद्र चुरहट के गोदाम प्रभारी अखिलेश चंद्र मिश्रा ने सिटी हलचल को बताया कि 28 जनवरी की सुबह गोदाम में पहुंचे तो खिड़की टूटी हुई थी जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो गोदाम से पीसीओ मशीन कंप्यूटर के साथ नेट कनेक्टर गायब हैं जिसकी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद चुरहट थाने में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही इस संबंध में सिटी हलचल चुरहट थाने पहुंचकर जांचकर्ता अधिकारी से इस मामले में जानकारी चाही तो उन्होंने कहा कि चोरी की इस घटना की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है जल्दी चोरों का पता लगा लिया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भंडार केंद्र चुरहट काफी जर्जर हो चुका है और यह अब लगभग गिरने की कगार पर पहुंच रहा है लेकिन बावजूद इसके इस गोदाम का उपयोग किया जा रहा है लेकिन इसकी हालत इतनी खराब है कि इसमें लगे खिड़की दरवाजे काफी कमजोर और जर्जर हैं जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं वहीं सहकारी विपणन संघ के परिसर में पुलिस और वन विभाग ने भी अपने जप्त सुदा वाहनों को खड़ा कर रखा है जिसका फायदा उठाकर चोर गोदाम के ऊपर चढ़ने में करके और चोरी का लाभ उठा रहे हैं इसकी सूचना विभाग को दिए जाने के बाद भी अब तक विभागों के द्वारा वाहन नहीं हटाए गए हैं यदि प्रशासन और पुलिस इस ओर ध्यान नहीं देगा तो इस तरह की घटनाएं आगे भी होती रहे तो कोई अचरज की बात नहीं होगी।
