मोबाइल कोर्ट वाहन चेकिंग में 50 हजार जुर्माना की हुई वसूली

0 238
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  जिला एवं सत्र न्यायाधीश वी पी सिंह के आदेशानुसार विवेक सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं मुनेंद्र सिंह वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट व्यवहार न्यायालय मझौली के द्वारा थाना क्षेत्र मझौली के चुवाही चौराहा जोगी पहाड़ी चौराहा और मड़वास में मोबाइल कोर्ट लगाकर वाहन चेकिंग अभियान के तहत छोटे बड़े 40 वाहनों पर कार्यवाही करके लगभग 50 हजार रूपये का जुर्माना कर बसूली की गई और सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए वाहन के सभी कागजात दुरुस्त रखने के वाद ही सड़क पर वाहन चलाने का सुझाव दिया गया और हिदायत भी दी गई वहीं कई वाहनों मे लगी काली फ़िल्म को भी हटाते हुए उन पर भी जुर्माना लगाया गया ।

News TOP Footer