मड़वास पुलिस ने लापता हुई नाबालिक किशोरी और लापता युवती को ढूढ़ निकाला

0 143
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा नाबालिक बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मड़वास अभिषेक सिंह परिहार एवं टीम ने  चार वर्ष पूर्व लापता हुई नाबालिक किशोरी को अभियान  बनारस से ढूंढ कर ए एक वर्ष  से गुमशुदा किशोरी को  गुवाहाटी से ढूंढ कर तथा छः माह पूर्व लापता हुई गुमशुदा किशोरी को दिल्ली से ढूंढकर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत परिजनों के हवाले किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उनि सतीश मिश्रा चौकी प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार प्रधान आरक्षक अशोक बंशल आरक्षक सोनू यादव आरक्षक संजय पटेल तथा महिला आरक्षक प्रतिमा सिंह महिला आरक्षक पिंकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसी तरह थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक सतीश मिश्रा के नेतृत्व में मड़वास पुलिस ने वर्ष 2018 से लापता युवती को सिंगरौली के दुधिचुआ से ढूंढ कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक सतीश मिश्रा चौकी प्रभारी मड़वास उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह परिहार आरक्षक सुनील आरक्षक राजेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

News TOP Footer