सी एम एचओ ने की अपील कहा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाए पोलियो की दवा

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मिश्रा ने 31 जनवरी पल्स पोलियो दिवस में समस्त जिला वासियों आवाहन करते हुए कहा कि पूरे भारत देश ने ठाना कि भारत को पोलियो मुक्त बनाना है। वर्ष 2014 में हमें यह कामयाबी मिल भी चुकी है। लेकिन अब भी हमारे पड़ोसी देशों मे पोलियो के मरीज है। इसलिए भारत में अभी सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम वर्ष में एक बार व 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण जारी रहेगा। इस वर्ष दिनांक 31 जनवरी को पूरे देश में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार हम सब शत प्रतिशत बच्चों को रविवार को नजदीकी बूथ में बुलाकर पोलियो की दो बूंद पिलवाऐ। याद रहे सभी बूथ में जाकर दवा अवश्य पिलाएं। समस्त स्वास्थ्य टीम, आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पल्स पोलियो हेतु सभी बच्चों को घर-घर जाकर आमंत्रित करें, ताकि बूथ में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो। राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम जो कि विश्व में सबसे बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम है एवं भारत में प्रतिवर्ष 26 मिलियन बच्चों एवं 29 मिलियन गर्भवती माताओं को विभिन्न प्रकार की जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए वर्ष 1978 से टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। टीकाकरण कार्यक्रम से चेचक की बीमारी पर विजय प्राप्त की जा चुकी है एवं नवजात शिशुओं व माताओं में टिटनस खसरा जैसी गंभीर बीमारियों को भी काबू में कर लिया गया है।
