जिले के थानों के भ्रमण के लिए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने जारी किया रोस्टर

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत द्वारा जिले के थानों के निरीक्षण हेतु रोस्टर जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि समस्त थाना प्रभारी, थानों के भ्रमण हेतु आवश्यक तैयारियां किया जाना सुनिश्चित करें। भ्रमण के दौरान थानों में संधारित समस्त रजिस्टरों का निरीक्षण, गंभीर अपराध, संगठित अपराध, लंबित शिकायत, सी.एम. हेल्पलाइन, लंबित मर्ग एवं शासन द्वारा संचालित समस्त माफिया के विरूद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा एवं थाना अंतर्गत किन्हीं 03 गांवो का भ्रमण किया जाकर आम जनमानस से चर्चा की जायेगी। भ्रमण हेतु निर्धारित किये गये थाना या गांव के संबंध में भ्रमण दिनांक को ही अवगत कराया जायेगा। जारी रोस्टर अनुसार सोमवार को थाना चुरहट एवं रामपुर नैकिन, मंगलवार को थाना कोतवाली एवं जमोड़ी, बुधवार को बहरी, अमिलिया एवं सिहावल, गुरूवार को यातायात एवं अजाक, शुक्रवार को कुसमी, मझौली एवं मड़वास तथा शनिवार को कमर्जी, कोतवाली एवं जमोड़ी का भ्रमण किया जायेगा।
