बीसीएम सहित 5 ए.एन.एम. को कलेक्टर ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया

0 191
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा प्रसूति सहायता राशि वितरण में लापरवाही के कारण बीसीएम सिहावल सहित पाच एएनएम को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि उक्त लापरवाही के कारण हितग्राहियों को प्रसूति सहायता राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है और इस कारण से सीएम हेल्पलाइन में भी बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा बीसीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिहावल ओंकेश सोनी, एएनएम उप स्वास्थ्य केन्द्र चमरौहा ऊषा मिश्रा, वनिता राहंगडाले एवं सुधा मिश्रा, एएनएम उप स्वास्थ्य केन्द्र कोदौरा माण्डवी देवी पटेल एवं बहरी विमता पाण्डेय को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। समय-सीमा में समाधान कारक जवाब नहीं प्रस्तुत करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

News TOP Footer