31 जनवरी को जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चो को पिलाई जाएगी पोलियों की दवा

सीधी धर्मेंद : जिले में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण जिले में 31 जनवरी 2021 को पोलियो रविवार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के 189735 बच्चो को पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। 1048 बूथों में 2836 वैक्सिनेटर्स तैनात किए गए है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नागेंद्र बिहारी दुबे ने बताया कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन के लिये योजना बनाई गई है कि पहले दिन ही अधिक से अधिक लोग बूथ पर जाकर अपने नौनिहाल बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाएं ताकि लगभग 70 से 80 प्रतिशत बूथ कवरेज की उपलब्धि प्राप्त किया जा सके। लोगों को इस अभियान का समर्थन और सहयोग करना चाहिए ताकि बूथ पर ही पोलियो की दवा पिला दिया जाए। ऐसा करने से स्वास्थ्य कर्मियों का वर्क लोड कम हो जाएगा और दूरस्थ पहुंच विहीन घरों पर भी दूसरे दिन जाकर पोलियो की दवा पिलाई जा सकेगी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा सभी जनमानस से अपील की गई है कि 31 जनवरी दिन रविवार को पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत पोलियो की दो बूंद अपने 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को नजदीकी बूथ पर ले जाकर अवश्य पिलाएं।
