जिला जेल सीधी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर

0 225
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल.सोनिया के द्वारा दिनांक 28.01.2021 को जिला जेल सीधी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों को अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, बंदियों के अधिकार, महिला बंदी के अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई एवं उनकी समस्या सुनी गई साथ ही जिला जेल में स्थापित पाकशाला, महिला बैरिक, पुरूष बैरिक, स्वास्थ्य क्लीनिक एवं लीगल एड.क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। जेल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि जेल में साफ-सफाई व कोविड-19 का पालन किया जाय। उक्त शिविर में विनोद कुमार श्रीवास्तव एड., जेलर संजीव गेदले एवं जिला जेल के समस्त स्टाप उपस्थित रहे।

News TOP Footer