कोटहा मोहल्ला सीधी में वन स्टाप सेंटर सखी में महिलाओं व बेटियों के सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न उपयोगी जानकारियां दी गई

0 319
Main Ad1

कृतिका सीधी :

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोटहा मोहल्ला सीधी में वन स्टाप सेंटर सखी सीधी की प्रशासक सरस्वती तिवारी काउंसलर अरुणिमा पाठक पुष्पलता शर्मा द्वारा महिलाओं व बेटियों के सुरक्षा सम्मान के प्रति जागरूकता लाने हेतु विभिन्न उपयोगी जानकारियां दी गई साथ ही समस्त हेल्पलाइन नम्बर बताया गया महिलाओं से पूछ ताछ करने पर पता चला कि वहां पर नशाखोरी में सभी बुरी तरह लिप्त रहते है और नशे में अपनी पत्नियों के साथ मार पीट करते हैए इस लिए उनकी पत्नियां अपना घर पति छोड़ कर कहीं अन्यत्र चली जाती है । महिलाओं को वन स्टाप सेंटर सखी का उद्देश्य एवं पुलिस की मदद कैसे लेनी हैं ये सारी जानकारियां दी गई। सभी को समझाइश दी गई कि यदि आपके घर में आपको कोई समस्या है या आपको कोई प्रताड़ित कर रहा है तो आपको घर से बाहर निकल जाने की आवश्यकता नहीं है। आप पुलिस से सहायता ले सकते हैं साथ ही आप वन स्टाप सेंटर आकर अपनी समस्या बता सकते हैं इससे आपको तथा आपके परिवार को बुलाकर आमने सामने समस्याओं का निराकरण कर समझाइश दी जाएगी।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer