अल्प संख्यक विकास कमेटी वा डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं आला हजऱत वेलफेयर सोसाइटी ने डिप्टी कलेक्टर श्री गोखले को ज्ञापन सौंपा


कृतिका सीधी :
अल्प संख्यक विकास कमेटी वा डॉ आंबेडकर राष्ट्रीय युवा शक्ति एवं आला हजऱत वेलफेयर सोसाइटी ने डिप्टी कलेक्टर श्री गोखले को ज्ञापन सौंपते हुए नये कब्रगाह हेतु नवीन भूमि ऑवटित करने की मॉग रखी है मोहम्मद शमशीर अहमद जिला अध्यक्ष ने बताया कि विगत कई सालो से मुस्लिम समाज सीधी नगर पालिका क्षेत्र के कब्रिश्तान मे मौजूद समस्याओं को लेकर बहुत परेशान है। नगर पालिका क्षेत्र में जो कब्रस्तान है उसका क्षेत्रफल सीमित होने के साथ ही विगत कई वर्षो से लगातार उपयोग होने के चलते पूरी तरह पुरानी कब्रो से पूर्ण हो चुका है उक्त स्थल पर अब नये कब्रो के लिये जमीन शेष नहीं है। जिसके चलते नई कब्र खोदने पर पूराने शवों के अवशेष निकलने लगते हैं जिसके चलते धार्मिक भावनाओं को निरंतर ठेस पहुॅच रही है। संगठन के द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए जिला प्रशास का ध्यान आकृष्ट करते हुए त्वरित रूप से सस्याओं के निदान हेतु नवीन कब्रगाह हेतु भूमि ऑवटित करने की मॉग रखी गयी है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
