ग्राम पंचायत मझौली से उप सरपंच पंच और कई ग्रामीण जन ग्राम के प्रधान को हटाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में एडीएम को दिया ज्ञापन

0 112
Main Ad1

11 जनवरी को ग्राम पंचायत चौहानन टोला जनपद पंचायत मझौली से ग्राम की उप सरपंच पंच और कई ग्रामीण जन ग्राम के प्रधान को हटाए जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय सीधी पहुंच गए अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय आए ग्राम पंचायत चौहान टोला के पंच उपसरपंच ने सिटी हलचल को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के प्रधान द्वारा गांव के विकास के कोई काम नहीं किया जा रहा है इतना ही नहीं उनके द्वारा गांव की जनता को और लोगों को अकारण परेशान किया जाता है और लोगों से काम के बदले पैसे मांगे जाते हैं और हम जनप्रतिनिधियों की भी उपेक्षा की जाती है इसलिए हम सभी पंचों और उपसरपंच जिले के आला अधिकारियों से मिलकर उन्हें हटाए जाने की मांग का आवेदन देने आए सिटी हलचल को अपनी समस्या की जानकारी देने के बाद ग्राम पंचायत चौहानन टोला मझौली के उप सरपंच और पंचों ने जिले के अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली और जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अपना आवेदन देकर और गांव के प्रधान को तत्काल हटाकर वहां पर किसी दूसरे को नियुक्त किए जाने की मांग की जिसके बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उप सरपंच और पंचों को बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी।एनटीवी इंडिया न्यूज़खबर जरा हट कर –

News TOP Footer