10 जनवरी को सीधी शहर के उच्च विश्राम गृह में मध्यप्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेशवर पटेल ने पत्रकार वार्ता बुलाई

0 146
Main Ad1

कृतिका सीधी :

10 जनवरी को सीधी शहर के उच्च विश्राम गृह में मध्यप्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेशवर पटेल ने पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश में इस समय किसानों का शोषण हो रहा है और केंद्र की सरकार ने जो तीन नए काले कानून लाए हैं उससे किसानों की रोजी.रोटी खतरे में पड़ गई है आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में किसानों के समर्थन में जगह.जगह रैली और प्रदर्शन किए जाएंगे उसी कड़ी में सीधी में भी किसान रैली का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए पूरे जिले में कांग्रेस जन तैयारियों में जुटे हुए हैं पत्रकार वार्ता के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री कमलेशवर पटेल किसान आंदोलन के संदर्भ में अपनी बात रखी इसके साथ ही सिटी हलचल ने जब उनसे बढ़ रहे गैस और डीजल पेट्रोल के दामों पर सवाल उठाया और कहा कि विपक्ष इस आवाज को उठाने से पीछे भाग रहा है इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार आवाज उठाता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने सिटी हलचल के पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer