कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा जनपद पंचायत कुसमी में आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की ग्राम पंचायतवार विस्तृत समीक्षा की गयी।


कृतिका सीधी :
8 जनवरी को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी द्वारा जनपद पंचायत कुसमी में आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की ग्राम पंचायतवार विस्तृत समीक्षा की गयी। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपयें तक के कैस लेस इलाज की सुविधा होती है। इसके माध्यम से सभी शासकीय एवं चिन्हित निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज की सुविधा रहती है। जानकारी के अभाव में कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए सभी हितग्राहियों का कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर कार्ड बनाने की कार्यवाही की जाए। ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें जहां अच्छा नेटवर्क रहता हो। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि हितग्राहियों से केवल निर्धारित शुल्क 30 रूपये ही लिए जाएं। अधिक राशि मांगने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कुछ हितग्राहियों के आधार अपडेशन के कारण आ रही समस्या को देखते हुए ऐसे ग्रामों में आधार अपडेशन के लिए विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होने आगामी एक माह में अभियान चलाकर सभी पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से लाभान्वित करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा फर्जी निःशक्तता प्रमाण पत्र के आधार पर पेंशन का लाभ ले रहे लोगों से वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में उपखण्ड अधिकारी कुसमी आर.के. सिन्हा, सीईओ जनपद पंचायत एस.एन. द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा कुसमी में नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया गया।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
