पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक वार्षिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया।


कृतिका सीधी :
पुलिस अधीक्षक सीधी पंकज कुमावत के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में मासिक वार्षिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले जिले के समस्त अनुभागों के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीधी जिले के समस्त थाना प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टाफ मौजूद रहे । बैठक में पुलिस अधीक्षक ने गत विगत माह दिसम्बर में थानों में की गई समस्त कार्रवाइयों दर्ज अपराधों का पर्यवेक्षण किया जिसमें विगत माह में पंजीबद्ध नवीन अपराध मर्ग महिला संबंधी अपराध संपत्ति संबंधी अपराध माइनर एक्ट के तहत अवैध मादक पदार्थो के विक्रय तथा अवैध परिवहन जुआ सट्टा अवैध शराब की कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्रवाई व अन्य अपराधों में की गई कार्रवाई का अवलोकन करके वार्षिक अपराध निराकरण की समीक्षा की गई और आदेश दिए कि अपराध पंजीबद्ध होने के बाद जल्द से जल्द विवेचना करके पीड़ित को न्याय दिलाएं जिससे अनावश्यक रूप से अपराधों की पेंडेंसी में वृद्धि ना हो साथ ही स्थानीय और वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका भी जल्द से जल्द निराकरण करें बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि आदेशों का कड़ाई से पालन करें अच्छे कार्यों के द्वारा आमजन के भीतर पुलिस की अच्छी छवि का निर्माण करें और अपनी सक्रियता से अपराध के ग्राफ को न्यूनतम स्तर पर लाकर आदर्श प्रस्तुत करें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
