शिवराज सिंह चैहान द्वारा प्रदेश के शहरी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीधी जिले के सभी नगरीय निकायों में किया गया

0 507
Main Ad1

कृतिका सीधी :

6 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा सांवेर के निरंजनपुरी से प्रदेश के शहरी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीधी जिले के सभी नगरीय निकायों में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री चैहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा सुना। अब तक सीधी जिले के 827 हितग्राहियों को पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया जा चुका है, जिसमें नगर पालिका परिषद सीधी के 575, नगर परिषद चुरहट के 91, रामपुर नैकिन के 116 और मझौली के 45 हितग्राही सम्मिलित हैं। मानस भवन सीधी में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब वहां के लोग आत्मनिर्भर होंगे। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने में पीएम स्वनिधि योजना मील का पत्थर साबित होगी। विधायक श्री शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों एवं बैंकर्स को पात्र हितग्राहियों को बिना किसी कठिनाई के योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि आगे आएं और योजना का लाभ प्राप्त करें। कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है। बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है। आप सभी भी इस राशि का सदुपयोग करें, अपने व्यवसाय को स्थापित करें और नित निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत जिले को 2184 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसमें से 827 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है। जो भी हितग्राही योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं वे आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, तहसीलदार एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मीकान्त मिश्रा, गणमान्य नागरिक धर्मेन्द्र शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, बैंकों के प्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित रहें।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer