पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बालक बालिकाओं के जागरूकता हेतु गुड टच बैड टच के बारे में बताया गया

0 629
Main Ad1

कृतिका सीधी :

पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बालक बालिकाओं के जागरूकता हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी जमोड़ी शेषमणि मिश्रा उपनिरीक्षक वंदना द्विवेदी एवं सहायक उपनिरीक्षक शीला शर्मा के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरम बाबा पहुंचे वहीं थाना बहरी से उप निरीक्षक इंद्राज सिंह तथा आरक्षक महेंद्र सिंह शास हाई स्कूल भरुही पहुंच कर छात्रों को सेल्फ डिफेंस के साथ गुड टच बैड टच तथा वूमेन और चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी साथ ही सेल्फ डिफेंस के हुनर सिखाए उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर आपका स्कूल बैग और हेयर पिन जैसे उपकरणों को आप सेल्फ डिफेंस में हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तथा यदि रास्ते में या कहीं भी आपको परेशान करने का प्रयास करता है तो शुरू में ही उसका विरोध करें एवं अपने घर में अपनी बड़ी बहन या अपनी मां से मिलने बात बताते हुए पुलिस के संज्ञान में लाएं यदि आपको कोई परेशान करता है और आप उसका विरोध नहीं करते हैं तो उसका हौसला बढ़ जाता है एवं वो आपको और नए.नए तरीकों से परेशान करना शुरू कर देता है छात्रों को बताया गया की आप अपने समय का सदुपयोग करें मोबाइल का उपयोग सीमित करें उसको अनावश्यक बात करने या समय व्यर्थ करने में इस्तेमाल ना करें अंत में छात्रों को थाना प्रभारी एवं थाना में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक तथा महिला तथा चाइल्ड हेल्पलाइन का मोबाइल उपलब्ध करवाया एवं कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर इसको बेहिचक इस्तेमाल करें एवं अपनी समस्याओं से हमको अवगत कराएं आप को अनावश्यक किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer