4 जनवरी को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 45 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की


कृतिका सीधी :
4 जनवरी को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सड़क दुर्घटना में मृतको के परिजनों को 45 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री चैधरी ने बताया कि ग्राम तेन्दुआ तहसील गोपद बनास के नन्दलाल कोरी की दिनांक 18.10.2020 को ग्राम पनवार हवाई पट्टी के पास तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी सबिता कोरी को 15 हजार रूपये, ग्राम नौगई तहसील चितरंगी जिला सिंगरौली के रामसिया वर्मा की दिनांक 18.10.2020 को ग्राम पनवार हवाई पट्टी के पास तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी भारती वर्मा को 15 हजार रूपये एवं ग्राम तेन्दुआ तहसील गोपद बनास जिला सीधी के विष्णु बारी की दिनांक 18.10.2020 को ग्राम पनवार हवाई पट्टी के पास तहसील गोपद बनास जिला सीधी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से निकटतम वारिस पत्नी शबनम बारी को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
