यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का सम्मान सम्मान समारोह जिला कांग्रेस भवन में किया गया


कृतिका सीधी :
23 दिसंबर को यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का सम्मान सम्मान समारोह जिला कांग्रेस भवन में मध्य प्रदेश के महामंत्री ज्ञान सिंह के मुख्यातिथि एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रूद्रप्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता नवीन सिंह दयाशंकर पाण्डेय कमलेंद्र सिंह डब्बू के विशिस्ट आतिथ्य में किया गया समारोह में जिले के यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर एवं मिठाई खिला कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस के महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है यूथ कांग्रेस जितना अच्छा काम करेगी पार्टी उतनी ज्यादा मजबूत होगी मे यूथ कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और साथ में एक बात और कहता हूं आगामी जिले के चारो नगरीय निकाय चुनाव में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करे और कांग्रेस पार्टी की जीत का परचम चारो नगरीय निकाय में लहराए। समारोह में रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिले की नई यूथ कांग्रेस की टीम नई ऊर्जा के साथ आई है और दोगुनी ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लग जाए नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती दे। दयाशंकर पांडेयने कहा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों राह बहुत कठिन है आप लोगो को लम्बे समय तक राजनीत राजनीत करनी है आप लोगो नेता नही कार्यकर्त्ता बनकर काम करे फिर देखे पार्टी कितनी मजबूत होती हैं। समारोह के विशिष्ट अतिथि नवीन सिंह ने कहा कि मुझे ज्ञान सिंह का कार्यकाल याद है जिसकी चर्चा पुरे देश में होती थी जब ज्ञान सिंह की टीम को अजय सिंह राहुल ने एक बडी जिम्मेवारी सौंपी थी एक बूथ ग्यारह यूथ जिसको सीधी यूथ कांग्रेस ने एक इतिहास रचते हुए राहुल गांधी के सामने मिशाल पेश की और जिसको राहुल गांधी जी ने पूरे देश में कांग्रेस पार्टी लागू किया। सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
