एंबुलेंस की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की घटना स्थल पर ही हुई मौत

0 299
Main Ad1

कृतिका सीधी :

सीधी जिले की पुलिस चौकी मड़वास क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महखोर में 108 एंबुलेंस वाहन ने 10 वर्षीय बच्चे को ठोकर मार दी जिस की मौके पर ही मौत हो गई घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस कुसमी से मड़वास की ओर जा रही थी लगभग ढाई बजे एम्बुलेंस चालक एक्सीडेंट करके मौके से गाड़ी लेकर भाग गया इस दुर्घटना में 10 वर्षीय बालक प्रशांत सोनी पिता राजकुमार सोनी निवासी महखोर को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया जानकारी मिलते ही नया तहसीलदार रोहित सिंह परिहार एसडीओ कुसमी मझौली चौकी प्रभारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि चालक फरार हो गया उसे जल्द गिरफ्तार किया जाए रोहित सिंह परिहार द्वारा चक्का जाम कर रहे लोगो को कहा गया की गई आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके सजा दिलाई जाएगी जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म कर दिया पुलिस ने मृतक बालक का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer