थाना प्रभारी चुरहट के द्वारा नशीली सिरप का व्यापार करने वाला व्यक्ति हुआ गिरफ्तार


कृतिका सीधी :
थाना प्रभारी चुरहट रामा गोविंद द्विवेदी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कोलन बस्ती मवई में अवैध नशीली कफ सिरप की बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चुरहट के द्वारा एक टीम गठित कर मौके की तस्दीक हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर संदेही अखिलेश सिंह उर्फ बबलू पिता शील ध्वज सिंह को पत्रकारिता के आड़ मे कोरेक्स की बिक्री करते पाए जाने पर उनके पास से 16 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप प्राप्त कर उसके विक्रय के संबंध मंल वैध कागजात मांगे जाने पर उपलब्ध होना नहीं बतायाए जिस पर से आरोपी अखिलेश सिंह उर्फ बबलू पिता शीलध्वज सिंह उम्र 36 को अवैध नशीली सिरप की बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी का यह कृत्य धारा 8 21 एनडीपीएस एक्ट मध्य प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 513 के तहत दंडनीय पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रामा गोविंद द्विवेदी सहायक उपनिरीक्षक राजमणि अहिरवार आर एस पांडे आरक्षक मुकेश चंदेल नवीन द्विवेदी बृज किशोर शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
