किसान सम्मेलन में प्रदेश के 23000 से अधिक पंचायतोए ब्लॉक केंद्र तहसील केंद्र जनपद केंद्र एवं जिला केंद्रों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ केंद्रों पर आयोजित किया गया


कृतिका सीधी :
राज्य स्तरीय किसान कल्याणकारी कार्यक्रम किसान सम्मेलन में प्रदेश के 23000 से अधिक पंचायतोए ब्लॉक केंद्र तहसील केंद्र जनपद केंद्र एवं जिला केंद्रों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ केंद्रों पर आयोजित किया गयाए जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा सहित अनेक मंत्रियों ने संबोधित किया। जिसमें प्रदेश के करोड़ों किसान और आम जन शामिल हुए। किसान सम्मेलन के वर्चुअल संबोधन के पश्चात कुचवाही मंडल के ग्राम पंचायत जमुनिहा में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान सैकड़ो ग्राम वासियों के साथ सामिल हुए और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि किसान संशोधित अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का क्रांतिकारी और ऐतिहासिक फैसला है इस अधिनियम से किसानों की आय दुगुनी होगी और कमीशन खोरीएबिचौलियों माफीयों से किसानों को आजादी मिलेगी इसी तरह से कुचवाही में बीजेपीन मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की मौजूदगी में वर्चुअल संबोधन का प्रसारण देखा गया इस मौके पर बीजेपीन मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा की मोदी जी हर पल किसनो का भला सोचते है।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
