मप्र प्रदेश में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ संपन्न

0 708
Main Ad1

कृतिका सीधी :

मप्र प्रदेश में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हो गया है इस निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर डॉ विक्रांत भूरिया निर्वाचित घोषित किए गए हैं साथ ही पूरे प्रदेश के जिला अध्यक्षों एवं विधानसभा अध्यक्षों का भी निर्वाचन पूर्ण हुआ है जिसमे सीधी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर देवेंद्र सिंह चौहान दादू निर्वाचित घोषित हुए एवं वहीं सीधी जिले के चारो विधानसभा से अध्यक्ष निर्वाचित हुए है विधानसभा धोंहनी से विनय मिश्रा चुरहट विधानसभा से विजय सिंह सीधी विधानसभा से नारायण सिंह सिहावल विधानसभा से आदर्श चतुर्वेदी से निर्वाचित हुए हैं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि नए निर्वाचित पदाधिकारी कांग्रेस संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के अनुरूप युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। निर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति पर प्रदेश के सभी पदाधिकारी एवं समस्त जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो ने हर्ष व्यक्त किया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer