रीवा संभाग के आईजी उमेश जोगा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में जिले में दर्ज अपराधों की समीक्षा की


कृतिका सीधी :
17 दिसंबर को रीवा संभाग के आईजी उमेश जोगा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की उपस्थिति में जिले में दर्ज अपराधों की समीक्षा की समीक्षा के दौरान आईजी रीवा संभाग ने पुलिस के अधिकारियों को कहा कि हमारा उद्देश्य पीड़ितों को न्याय देना और अपराधियों को सजा दिलाना है बैठक में समीक्षा के दौरान आईजी ने सभी थाने के प्रभारियों को महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही आईजी रीवा संभाग ने सभी तरह की अपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि जुआ सट्टा शराब के अवैध व्यवसाय को कड़ाई से खत्म किया जाए बैठक में आईजी उमेश जोगा ने आर्थिक अपराधों के प्रकरणों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए आईजी रीवा ने चिटफंड कंपनियों के द्वारा की जा रही ठगी पर भी सख्ती से लगाम लगाने और इस तरह की घटनाओं में ठगे गए लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं बैठक में जिले के सभी थानों और चौकी के प्रभारी मौजूद थे बैठक के बाद आईजी रीवा संभाग उमेश जोगा ने मीडिया को बैठक के में दिए गए दिशा निर्देशों की जानकारी दी।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
