भारतीय जनता पार्टी द्वारा रीवा एवं शहडोल संभाग के विशाल किसान सम्मेलन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

0 212
Main Ad1

कृतिका सीधी :

16 दिसंबर को स्वतंत्र किसानए सशक्त किसान के उद्घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा रीवा एवं शहडोल संभाग के विशाल किसान सम्मेलन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी डी शर्मा के मुख्य आतिथ्य में टी आर एस महाविद्यालय रीवा के विशाल मैदान में संपन्न हुआ। जिसमें सीधी जिले से हजारो किसान कार्यकर्ता पदाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में शामिल हुए। रीवा में भरे मैदान में अन्नदाता किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चीर परिचित शैली में दोनों हाथ जोड़कर जनता जनार्दन का अभिनंदन करते हुए कमलनाथ और राहुल गांधी के उपवास पर चुटकी लेते हुए कहा कि अपने पापों का प्रायश्चित निश्चित तौर पर उन्हें करना चाहिए किसानों के लिए झूठ बोलकर नहीं जिसे मूली जमीन के अंदर रुकती है या बाहर भुट्टा जमीन के ऊपर रहता है या नीचे यह सामान्य ज्ञान नहीं पता वह हमें किसानों के हित की बात सिखा रहे हैं सौ चूहे खाकर बिल्ली हज करने चली नरेंद्र मोदी ईश्वर का वरदान है उनके रहते किसानों का कल्याण ही होगा अन्याय तो कभी सपने में भी संभव नहीं है। किसान सम्मान निधि कृषि बीमा स्वाइन कार्ड कृषि अनुसंधान द्वारा समृद्धि करण ऐसी सैकड़ों योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है कृषि कानून के संबंध में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले किसान अपने उत्पाद मंडी में ही बेचने के लिए वाध्य थे लेकिन अब वह दुनिया के किसी भी कोने में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे दाल भात में मूसरचंद कांग्रेस और विपक्ष क्यों बन रहे हैं विपक्ष पर हमला करते हुए श्री चौहान ने कहा कि तुम करो तो पुण्य और मोदी जी करे तो पाप हाय रे कांग्रेस और कांग्रेस के लोग। इस बिल से फसल बोने के पूर्व ही फसल की कीमत का निर्धारण संभव होगा और किसानों को अग्रिम भी मिलेगा ।किसान को भंडारण की आजादी भी होगी। किसान सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों को अपनी उपज का मूल्य तय करने का अधिकार देता है उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब कुछ अच्छा करने की कोशिश करते हैं तो कांग्रेस और वामपंथी के पेट में दर्द होने लगा है और वह चिल्लाने लगते हैं। हमारा कार्यकर्ता अभियान चलाकर बूथ स्तर पर किसान को इस बिल की खूबियों को बताएँगा और विपक्ष के भ्रम और झूठ का पर्दाफास करेगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीधी भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान शानदार उद्बोधन दिया जिसका जनता ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। श्री चौहान कहा कि यह बिल किसानों के लिए कल्याणकारी है कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरतेन्दु तिवारी एवं स्वागत भाषण पूूर्व मंत्री विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने किया इस अवसर पर प्रमुख रुप से सीधी सांसद श्रीमती रीति पाठक विधायक केदारनाथ शुक्ला कुंवर सिंह टेकाम शिव बहादुर सिंह चंदेल पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ राजेश मिश्रा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के के तिवारी बृजेंद्र नाथ मिश्रा श्रीमती गीता सिंह किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपेन्द्र सिंह चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारीएमिडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer