युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजनान्तर्गत म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार फिट इण्डिया कैम्पेन का हुआ आयोजन

0 208
Main Ad1

कृतिका सीधी :

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजनान्तर्गत म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के निर्देशानुसार फिट इण्डिया कैम्पेन के तहत कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल मार्गदर्शन में विकासखण्ड स्तर पर दिनांक 13 एवं 14 दिसम्बर 2020 को योग/ प्राणायाम का आयोजन किया गया। विकासखण्ड सिहावल अंतर्गत शासकीय उ.मा.वि. हिनौती बालक के खेल मैदान में दिनांक 13.12.2020 को योग/प्राणायाम का आयोजन किया गया, जिसमें अमित कुमार द्विवेदी ब्लाक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सुदामा प्रसाद पटेल प्राचार्य, गोपाल प्रसाद गुप्ता पी.टी.आई, रमाकांत शर्मा, अशोक पाठक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं तथा वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। इसी कड़ी में पुलिस परेड ग्राउंड सीधी में योग एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजुलता पटले बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आर एस पांडेय उप पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ नीरज नामदेव थाना प्रभारी कोतवाली हितेंद्र नाथ शर्मा पुलिस लाइन से सूबेदार गीता प्रजापति तथा विभाग के 100 से भी अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग से शिव करण सिंह बघेल खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मानिंद शेर अली खान जिला प्रशिक्षक सहित अन्य पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया। योगासन अभ्यास के लिए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी एडवोकेट आशुतोष गुप्ता पतंजलि योग समिति की टीम से योग गुरु प्रमोद मिश्रा अधिवक्ता सुजाता मिश्रा अध्यक्ष महिला पतंजलि योग समिति श्रीमती उर्मिला द्विवेदी योग शिक्षक एवं रोली मेमोरियल से श्रीमती मीना गुप्ता उपस्थित रहीं योगाभ्यास का आरंभ पीटी योगा से किया गया जिसके बाद योग के विभिन्न आसनों के करने से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया योग आसनों के पश्चात प्राणायाम का अभ्यास कर उसके लाभों से सभी को अवगत करवाया गया। विकासखण्ड रामपुर नैकिन अंतर्गत मोहिनी देवी स्टेडियम चुरहट में दिनांक 14.12.2020 को योग/प्राणायाम का आयोजन किया गया जिसमें ललिता साकेत समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दीपक सिंह पी.टी.आई, विंध्य एकेडमी वुशू ब्लाक कोच, रमेश सिंह एडवोकेट, निखिल गुप्ता विद्युत अधिकारी, किरण सिंह पी.टी.आई कन्या हायर सेकेण्डरी चुरहट, नवीन सिंह प्रधान आरक्षक, राजमणि वर्मा, एस.आई. एवं मोनू, राकेश, सौरभ, रावेन्द्र, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर योग/प्राणायाम किया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer