जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने नवीन गतिविधियों के संचालन के निर्देश दिए…


Kritika sidhi :
15 दिसम्बर को जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने जिले के आर्थिक विकास एवं नवीन गतिविधियों की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए जिले के बैंकों एवं योजनायें संचालित करने वाले विभागों से कहा कि सीधी जिले में नवीन गतिविधियों को प्रारंभ करने की प्रबल संभावनायें हैं। सीधी जिले में कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों में जैसे पशुपालन, उद्यानिकी में बेहतर किया जा सकता है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी बल्कि पोषण के स्तर में भी सुधार होगा। जिलें में नवीन गतिविधियों के माध्यम से रोजगार के अवसर बनेगें तथा जिला विकास की ओर अग्रसर होगा। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने सभी योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी बैंकों से पीएम आत्मनिर्भर निधि योजना तथा मुख्यमंत्री पथ विक्रेता ऋण में 100 प्रतिशत वितरण के निर्देश दिए हैं। साथ ही पशुपालकों, दुग्ध समिति सदस्यों एवं मछली पालकों को भी नए के सी सी जारी करने के निर्देश दिए। स्वरोजगार योजनाओं में भी बैंकों को नवीन योजनाओं पर कार्य करने हेतु बैंक को आगे आकर कार्य करने तथा योजनाओं का क्रियान्वयन पर गति लाने हेतु उपस्थित बैंक अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। जिला प्रशासन का इस तरह का प्रयास जिले को अग्रणी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा तथा रोजगार के नये-नये अवसर युवाओं को प्राप्त होंगें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, नवार्ड डी.डी.एम. इलियास कुजूर, जिला आग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिधारी लाल डोई सहित संबंधित विभाग उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
