राशि दोगुना करने के नाम पर 40,000 की ठगी; पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए

0 339
Main Ad1

कृतिका सीधी :

राशि दोगुना करने के नाम पर सीधी जिले के ग्रामीण अंचलों में फर्जी कंपनियां अपना जाल बिछाती रहती हैं और लालच में ग्रामीणों को फंसाकर राशि दोगुना करने के नाम पर पैसा ऐठ लिया जाता है ऐसा ही एक मामला मड़वास चौकी अंतर्गत आया है जहां कंपनी के एजेंट ने पीड़िता से पैसा तो जमा करवा लिया है लेकिन आज तक उसका पैसा वापस नहीं मिला है। पीड़िता ने सीधी पुलिस कप्तान को शिकायती आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है बताया गया की मड़वास चौकी अंतर्गत अकला टोला में अन्ना पुष्पा शर्मा पति अभिमन्यु सेन से बेसिल संस्था एवं जन कल्याण कंपनी का एजेंट बनकर रामनिवास पिता रामखेलावन जैसवाल निवासी अकला के द्वारा 16 जनवरी 2014 को अन्ना पुष्पा शर्मा से 40 हजार की राशि को 6 वर्षों में दोगुना करके देने का वादा किया था पीड़िता द्वारा बताया गया कि उक्त मैच्योर राशि की तारीख 17 दिसंबर 2016 दी गई थी। पीड़िता द्वारा बताया गया कि यह जालसाज 40 हजार की नगद राशि प्राप्त कर अपना हस्ताक्षर किया एवं पक्की रसीद की पावती भी दिया है जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया था कि उसके सीनियर अधिकारियों के सील हस्ताक्षर भी लगे हैं। किंतु उक्त तिथि से आज दिनांक तक किसी प्रकार से उक्त मूल राशि अथवा मैच्योर की राशि पीड़िता पुष्पा शर्मा पति अभिमन्यु सिंह को प्राप्त नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि कई बार शिकायतें आवेदन दिया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही किसी के द्वारा नहीं की गई। वहीं आरोपी से पैसा मांगने पर आए दिन धमकी दी जाती है शिकायत मिलने पर पूरे मामले को लेकर पुलिस कप्तान पंकज कुमावत ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer