अस्पताल संचालन का कार्य अब डॉक्टर की जगह प्रशासन के हाथों में दिया जाएगा

0 306
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भोपाल में स्वास्थ्य विभाग की मीटिंग के दौरान सीएम शिवराज ने एक और बड़ा फैसला किया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी अस्पताल के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी डॉक्टरों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपने के लिए फैसला कर लिया है इसके साथ ही स्वास्थ विभाग की मीटिंग के दौरान में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में पूरे सिस्टम को मजबूत बनाया जाएगा और इसके साथ ही मेडिकल अस्पताल में मैनेजमेंट का काम उससे संबंधित विशेषज्ञों के हाथ में नही दिया जाएगा इतना ही ने सीएम शिवराज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के बाद अगले चरण में यह सिस्टम जिला अस्पताल में भी लागू किया जाएगा इसके साथ ही बड़े अस्पताल में प्रबंधन और इलाज के लिए अलग.अलग जिम्मेदारी तय की जाएंगी जिसके मुताबिक डाक्टर अब सिर्फ मरीजों का इलाज करेंगे वहीं अस्पताल प्रबंधन का कार्य प्रशासनिक अधिकारियों को दिया जाएगा ताकि आमजन को चिकित्सा संबंधी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पाए उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer