ग्राम पंचायत नौढिया मे करोडों के लोक कल्याणकारी कार्यों के भूमिपूजन व लोकापर्ण किया गया


कृतिका सीधी :
धौहनी विधान सभा के विधायक कुँवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत नौढिया मे करोडों के लोक कल्याणकारी कार्यों के भूमिपूजन व लोकापर्ण किया गया।जिसमें मुख्य रूप से कन्या आश्रम लागत 2 करोड़ 20 लाख 47 हजार गौशाला लागत 34 लाख 87 हजार पी सी सी सडक लागत 7 लाख सामुदायिक शौचालय लागत 4 लाख 34 हजार लोकार्पण और भूमि पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। विधानसभा का संपूर्ण विकास होएजन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को सीधे लाभ मिलेए यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।वही अध्यक्षिय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में क्षेत्र के साथ.साथ जिले का संपूर्ण बहुमुखी विकास हो रहा है।जिले के विकास में कोरोना को आड़े नहीं आने देंगे। जिला मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रुप से युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ विक्रम सिंह चौहान मोर्चे के जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी लवकेश सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष संतोष उर्मलिया सरपंच लक्ष्मी देवी बहेलिया अजय सिंह प्रवीण तिवारी राम शिखा शर्मा राम नरेश सोनी रामनिवास गुप्ता अशोक द्विवेदी एस डी एम आनंद सिंह रजाबत इंजीनियर प्रदीप सिंह इंजीनियर ए के सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
