मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन के लिए ष्रूटिन गवर्नेंसष् और ‘‘फोकस्ड एजेंडे’’ दोनों पर कार्य किया जाए।


कृतिका सीधी :
10 दिसम्बर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा है कि प्रदेश में सुशासन के लिए ष्रूटिन गवर्नेंसष् और ‘‘फोकस्ड एजेंडे’’ दोनों पर कार्य किया जाए। एक तरफ जहां जनता के रोजमर्रा के कार्य बिना किसी बाधा के सुगमता से हों वहीं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश व शासन की प्राथमिक वाले विषयों पर नियमित रूप से कार्रवाई हो। सी.एम. डैशबोर्ड के माध्यम से शासन के सभी विभागों की निरंतर मॉनीटरिंग एवं रैकिंग की जाएगी तथा अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा बुधवार को प्रदेश के सभी कमिश्नर्स, आई.जी., कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक आदि के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा की गयी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सीधी स्थित एनआईसी में कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी, पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर के शुक्ल, सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि शासन की सुविधाओं का निश्चित समय पर जरूरतमंदों को लाभ मिले तथा सभी अधिकारी तत्पर होकर आमजन की भलाई के लिये कार्यरत रहें। उन्होंने कहा कि वह स्वयं प्रदेश के विकास के लिये सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं अतरू सभी अधिकारी अपना सर्वश्रेष्ठ दें। लोकतंत्र में जनता से निरंतर संवाद स्थापित रखें तथा जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए प्रदेश को विकास के उच्चतम शिखर तक ले जाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पोर्टल का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल में डैशबोर्ड के माध्यम से विभागवार समीक्षा की जायेगी और उसी के आधार पर विभागों एवं जिलों की रैंकिंग भी होगी। मुख्यमंत्री श्री चैहान द्वारा सीधी जिले में राशन माफिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही तथा कानून एवं व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए की गई कार्यवाहियों के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की सराहना की है। इसके साथ ही सभी प्रकार के माफिया के विरुद्ध तत्परता से कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए हैं। एक जिला एक उत्पाद के तहत सीधी जिले दरी कालीन के उद्योग का विस्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
