5 दिसम्बर को सांसद रीती पाठक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया


कृतिका सीधी :
5 दिसम्बर को सांसद रीती पाठक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया। सांसद ने योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करत ेहुए कहा कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। बैठकों में लिए गए निर्णयों पर इमानदारी के साथ क्रियान्वयन करने पर जिला प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकेगा। सांसद श्रीमती पाठक द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं खाद्यान्न पर्ची वितरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, वनाधिकार पट्टे वितरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, खाद-बीज वितरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी। खाद्यान्न पर्ची वितरण की समीक्षा करते हुए सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि पोर्टल में बीपीएल सूची की जानकारी दर्ज नहीं होने से कई पात्र व्यक्तियों के नाम विलोपित हो गए हैं। ऐसे व्यक्तियों को राहत प्रदान करने के लिए अभियान चलाकर पोर्टल में बीपीएल सूची संबंधी जानकारी अद्यतन की जाए जिससे लोगों को पात्रतानुसार लाभ प्राप्त हो सके। सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए लोगों को उनकी पात्रता के क्रम में ही लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। सांसाद श्रीमती पाठक ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यो में समय-सीमा एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही कार्य का भूमि पूूजन एवं लोकार्पण के लिए कहा है जिससे लोगों को इस विषय में जानकारी हो सके तथा गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा सकेगी। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने बताया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा सभी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पहल की जा रही है। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशों के पालन के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जिला पंचायत हर्षल पंचोली, वनमण्डलाधिकारी एम.पी. सिंह विधायक चुरहट के प्रतिनिधि संजय तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

एनटीवी इंडिया न्यूज़
खबर जरा हट कर –
