भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के निर्देशन में जिले के सभी मण्डलों में प्रशिक्षण वर्गो का आयोजन किया गया

0 232
Main Ad1

कृतिका सीधी :

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान के निर्देशन में जिले के सभी मण्डलों में प्रशिक्षण वर्गो का आयोजन किया गया है उसी कड़ी में 5 दिसंबर को भाजपा सीधी नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा की प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में गुणात्मक निखार आएगा प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व का विकास होगा जो भारत माता को विश्वगुरु बनाने के लिए सहायक होगा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सर्वोत्तम सिपाही है। श्रीमती पाठक ने वर्ग की शानदार सफलता हेतु आयोजकों को धन्यवाद दिया और कहा की यहां से ग्रहण की गई हुई शिक्षा को समाज के लिए उपयोग करें। वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम सत्र को अध्यक्षीय उद्बोधन में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि भाजपा चाल चरित्र और राष्ट्रवादी पार्टी है राष्ट्र प्रथम इसलिए नैतिक मूल्यों के साथ कार्यकर्ता आधारित पार्टी भाजपा है दुनिया हमारी ओर आशा भरी नजरों से देख रही है किसान आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कृषि संसोधन अधिनियम किसानों के लिए कल्याणकारी है उनकी आए दुगनी करने वाला है किसान आंदोलन कांग्रेस और बिचौलियों द्वारा प्रायोजित है देश का किसान सावधान रहें 2 दिनों तक चलने वाले वर्ग का शानदार और सफलतापूर्वक संचालन मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शुक्ला ने किया।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer