रीवा जिले में जहा एक युवक को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया

0 410
Main Ad1

कृतिका सीधी :

खबर मध्य प्रदेश के रीवा जिले में जहा एक युवक को जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है सुबह लोगों ने अधजला शरीर देखकर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है पूरा मामला रीवा के सिमरिया थाना क्षेत्र में आने वाले बधवा गांव की है मृतक गांव के प्रद्युम्न दुबे बताए जा रहे है जिसकी उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है उसका अधजला शरीर मिला है पुलिस जांच में जुटी हुई है और उसका मानना है कि युवक पर पहले पत्थर से हमला कर जमकर मारपीट की गई और जब वह घायल हो गया तो उसे तेल डालकर जिंदा जला दिया गया पुलिस ने रीवा मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेजा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद कातिल की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी जांच के दौरान सिमरिया पुलिस को मौके से शराब की बोतल खून लगा हुआ पत्थर मिला है इससे पुलिस को लग रहा है कि हमलावरों ने पहले मृतक को शराब पिलाई फिर पत्थर से हमला कर घायल किया और फिर तेल डाल कर जला दिया युवक को जिंदा जलाने की घटना के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया इसके बाद मृतक के परिजनों से मुलाकात कि परिजनों ने एसपी को बताया कि मृतक जीप चलाता था 1 सप्ताह पहले उसकी जीप से दुर्घटना हो गई थी इस मामले में उसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है जीप अभी सिमरिया थाने में जप्त है इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Main Ad1

एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –

News TOP Footer