शमा मेडिकल स्टोर के संचालक सिराज अंशारी एवं एमआर अरविन्द सोनी को लगी तो इनके द्वारा रकड़न कर युवती की बचाव गई जान

0 286
Main Ad1

शुक्रवार को जिला चिकित्सालय मे एक गर्भवती महिला के शरीर मे रक्त की कमी के चलते वह जीवन और मौत के रास्ते पर खड़ी थी। महिला चिकित्सकों के अनुसार श्रीमती श्वेता सिंह ग्राम दुअरा के शरीर मे रक्त की कमी के चलते जच्चा और बच्चा दोनो के प्राण संकट मे थें ऐसे स्थिती मरीज के जीवन की रक्षा हेतु एक युनिट रक्त बी पॉजिटिव की मॉग की गयी। आनन फानन मे परिजनों द्वारा अपने ब्लड ग्रुप की जॉच कराई गयी किन्तु किसी का भी ब्लड ग्रुप का मिलान नहीं हो सका साथ ही हमेशा की भॉति इस बार भी ब्लड बैंक के द्वारा ब्लड न होने की बात कही गयी। उक्त गंभीर स्थिती मे मरीज के परिजनों के द्वारा चारो ओर मद्द की गुहार कि गयी। उक्त सूचना जैसे ही शमा मेडिकल स्टोर के संचालक सिराज अंशारी एवं एमआर अरविन्द सोनी को लगी तो इनके द्वारा समय न गवाते हुए त्वरित रूप से ब्लड बैंक पहुॅच कर अनजान मरीज के प्राणों की रक्षा हेतु तत्पर दिखें। बताया गया कि अरविन्द सोनी पिता स्वण् शंकर लाल सोनी वार्ड 2 आजाद नगर का ब्लड ग्रुप का मेल हो गया और आप के द्वारा निस्वार्थ भाव से एक युनिट रक्त दान कर समाज मे प्रेरणा स्त्रोत बनें है। अरविन्द सोनी ने आम जनो से अपील की है कि आप सब भी रक्त दान कर किसी जरूरतमंद के जरूरत को पूरा कर जीवनरक्षक बनें।

News TOP Footer