भारतीय जनता पार्टी के सीधी जिले के मंडल शिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई


भारतीय जनता पार्टी के सीधी जिले के मंडल शिक्षण वर्ग की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमापति जायसवाल सिंगरौली के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमे वर्ग प्रमुख प्रशिक्षण प्रमुख एवं व्यवस्था प्रमुख जिले के सभी मंडलों से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री जायसवाल प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता एवं कार्य योजना को विस्तार से बताया।प्रशिक्षण आत्मनिर्भर मंडल की थीम पर आधारित रहेगा।प्रशिक्षण वर्ग यज्ञ है।पार्टी को यशस्वी बनाने के लिए कार्यकर्ताओ का अनुष्ठान है। भारत का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में निहित है इसलिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आवश्यक है। स्वागत भाषण के साथ विषय प्रदेश में अध्यक्षिय उद्बोधन में पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि जिले के सभी मंडल में 2 दिनों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगाएजिसमे 10 शत्र होंगे।सत्र में पार्टी की रीत नीति कार्य पद्धति एवं कार्यक्रमों को जनता जनार्दन के कल्याण के लिए उपयोग की कला को सिखाया जाएगा।
एनटीवी इंडिया न्यूज़

खबर जरा हट कर –
