कलेक्टर रविंद्र कुमार चैधरी द्वारा पात्रता पर्ची धारियों के आधार सीडिंग की विस्तृत समीक्षा जनपद पंचायतवार की गई

0 695
Main Ad1

कलेक्टर रविंद्र कुमार चैधरी द्वारा पात्रता पर्ची धारियों के आधार सीडिंग की विस्तृत समीक्षा जनपद पंचायतवार की जा रही है। मंगलवार को जनपद पंचायत सीधी, नगर पालिका सीधी तथा जनपद पंचायत रामपुर नैकिन एवं नगर पंचायत रामपुर नैकिन और चुरहट की समीक्षा की गई। इसी प्रकार बुधवार को जनपद पंचायत मझौली एवं नगर पंचायत मझौली की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा आगामी तीन दिवस में जिले के सभी पात्रता पर्चीधारियों के आधार सीडिंग की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा आधार सीडिंग के कार्य में लापरवाही करने वाले पीसीओ तथा सचिवों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी तीन दिवस में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण करते हुए हितग्राहियों को नवीन पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

News TOP Footer